Friday 01/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति पर महापौर ने मुख्यमंत्री का जताया आभारगढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटरपैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राजशादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतनागढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सवखेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहराश्रीनगर की हवा बहुत खराब श्रेणी में-जंगलों की आग और काले कार्बन ने बढ़ाया खतरा,वैज्ञानिकों ने जारी किया चेतावनी बुलेटिन7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन डीपीएस रुद्रपुर मेंरुद्रपुर, उत्तराखंड | अप्रैल 2026फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप, 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे से होगा।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर (बालक एवं बालिका) वर्गों में आयोजित की जाएगी। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी ने यह जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता आगामी राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल के रूप में भी आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।श्री सुरजीत सिंह जी ने सभी संबद्ध जिला फेंसिंग संघों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पात्र खिलाड़ियों की प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करें तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आवश्यक समन्वय करें।फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों का इस आयोजन में हार्दिक स्वागत करता है और खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील करता है।
उत्तराखण्ड

“आस्था पर वार बर्दाश्त नहीं करेगा समाज!”

काशीपुर में सोशल मीडिया पर भगवान वाल्मीकि जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी ने बवाल खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुण्डेश्वरी निवासी नवीन नामक युवक ने फेसबुक पर भगवान वाल्मीकि जी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुईं।
आक्रोशित वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को कोतवाली पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के चरित्र को धूमिल करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो समाज आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। प्रदर्शन के दौरान अजय कुमार सौदा बन्नू, महेंद्र बेदी, मोनू प्रधान, उमेश सोदा, सुमित सौदा, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, उमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

Check Also
Close