Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

दिवाली से पहले विधायक का बड़ा तोहफा। करनपुर में किया 4.07 करोड़ के कम्यूनिटी बहुउद्देशीय हाॅल एंव पुस्तकालय भवन का भूमिपूजन।

देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने प्रधानमंन्त्री जन विकास योजना अन्तर्गत डी०एल० रोड-1 में निर्मित होने वाले डा० भीमराव अम्बेडकर (बुद्धिस्ट) बहुउद्देशीय कम्यूनिटी हाॅल एंव पुस्तकालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। गौरतलब है क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से उपरोक्त कार्य की माॅग की जा रही थी जिसका जनहित में संज्ञान लेते हुये विधायक ने अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से प्रधानमंन्त्री जन विकास योजना अन्तर्गत अम्बेडकर कालोनी प्रथम/डीएल रोड देहरादून में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर (बौद्ध) समुदाय, बहुउद्देशीय हाॅल एंव पुस्तकालय निर्माण तथा बुद्ध बिहार-2 डीएल रोड में शैक्षणिक एंव खेल हाल निर्माण के दो अगल-अलग प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक खजानदास द्वारा मा० मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह का भी आभार व्यक्त किया गया कि मुख्यमंन्त्री द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त प्रस्ताव प्रधानमंत्री जन विकास योजना में स्वीकृत किये जाने हेतु भारत सरकार को प्रेषित किये गये जिन्हे देश के यशस्वी प्रधानमंन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा तत्काल क्रमश: रु० 407.14 एंव रु० 524.72 स्वीकृती प्रदान की गई। फलस्वरूप आज रु० 407.14 से निर्मित होने वाले कम्यूनिटी बहुउद्देशीय हाॅल एंव पुस्तकालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया गया। गौरतलब है कि डीएल रोड में शैक्षणिक एंव खेल हाल निर्माण रुपये 524•72 लाख का कार्य पिछले दो माह पूर्व से ही गतिमान है।

श्री दास ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों मे कहा कि निर्माण कार्य हर हाल में समय अवधि में पूरे किये जाय तथा गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबधित अधिकारियों एंव कार्यदायी संस्थाओ/कम्पनी/ठेकेदार को बख्शा नही जायेगा।

विधायक खजानदास ने कहा कि भाजपा सरकार की जनसमस्याओ के निस्तारण हेतु स्पष्ट निति है तथा प्रदेश के युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास हेतु एक विजन के रूप में काम कर रहे है और सदैव विकास कार्यो पर पैनी नजर रखते है। उन्होने यह भी कहा कि अधिकारी यह गलतफहमी न पाले की उनके ऊपर कोई नजर नही रखता है, मुख्यमंत्री जी स्वंय समय-समय पर क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उनकी गुणवत्ता एंव क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं। मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यशैली का ही असर है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं जिससे एक ओर सरकारी धन की बचत होती है वही दूसरी और जनमानस तो समय पर तमाम विकास योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट एंव पारदर्शी नीति का ही फल है कि आज तमाम विकास कार्यो को समय से स्वीकृतिया प्राप्त हो रही है तथा समय अवधि में निर्माण कार्य पूर्ण हो रहे है जिससे एक ओर जहाॅ निर्माण कार्यो में अनुबंधो पर होने वाली समय बृद्धि के कारण बढने वाली लागत पर पुर्णत:विराम लग गया है वही दूसरी ओर सरकार को समयवृद्धि के कारण होने वाले वित्तीय भार से भी मुक्ति मिली है।

इस अवसर पर करणपुर पार्षद व पार्षद प्रतिनिधी महेशपाल, आधुनिक लोकायत ज्ञान का प्रतीक विश्व रतन समिति (रजि०) के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री उमा नरेश तिवाड़ी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर श्री राहुल लारा, श्रीमती लता, परियोजना प्रबन्धक ई० अरविन्द सिंह सजवाण सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close