Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिपालीसैंण में हुआ भव्य आयोजन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी के विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिपालीसैंण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला,जहां बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख थलीसैंण सुनीता देवी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बालिकाएं समाज की रीढ़ हैं,उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाना ही वास्तविक विकास का मार्ग है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने नृत्य,गीत,कविता और नाट्य प्रस्तुति जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही कन्या भ्रूण हत्या चुनौतियां एवं समाधान विषय पर भाषण,निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सोनल ने प्रथम,तनिष्का ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में सोनल प्रथम,शिवांशी द्वितीय व कंचन तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बालिकाओं में उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान 15 बालिकाओं को किशोरी किट वितरित की गयी। जिनमें स्वच्छता,स्वास्थ्य और आत्म-सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सामग्री सम्मिलित थी। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने छात्राओं को पाॅक्सो अधिनियम,राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन (181),बाल विवाह निषेध कानून और महिलाओं से संबंधित अन्य सुरक्षा प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे हर परिस्थिति में आत्मनिर्भर बन सकें। मिशन शक्ति के जिला समन्वयक विकास बहुगुणा ने छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,नंदा गौरा योजना तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा गौड़ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि बालिकाओं को केवल शिक्षित ही नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर,जागरूक और सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।

Check Also
Close