Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

गुलदार की गतिविधियों पर जिला प्रशासन और वन विभाग की सतत निगरानी,प्रभावित क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं पिंजरे

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन पौड़ी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने द्यूला,देवकुंडई,पोखड़ा तथा एकेश्वर ब्लॉक के अन्य प्रभावित गांवों में गुलदार की गतिविधियों पर सतत निगरानी शुरु कर दी है। जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाए जा रहे हैं,साथ ही वन कर्मियों की गश्त को और बढ़ाया गया है। संभावित क्षेत्रों में ट्रेंकुलाइज़र गन और कैमरे भी तैनात किए गए हैं,जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्थानीय ग्रामवासियों से सतर्क रहने एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ग्रामीणों को राहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन,पुलिस एवं वन विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वन विभाग स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। उन्होंने जनता से धैर्य एवं सहयोग की अपील की है।

Check Also
Close