Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशीबीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कीमाननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा में हेलीपैड व कैम्प कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीस्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन-उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानितसुशासन की कसौटी पर विकास योजनाओं की समीक्षा-सचिव दीपक कुमार ने तय किया विकास का रोडमैपश्रीनगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बनेगा ऐतिहासिक,तैयारियां अंतिम चरण मेंसंस्कारों से जुड़ता पर्यावरण,समलौण आंदोलन बना जनजागरण की मिसालनशा मुक्त समाज और बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प-पाबों में जागरूकता गोष्ठी का आयोजनपौड़ी जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावतनिशानेबाजी के पुरोधा जसपाल राणा को मसूरी में श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

जिला अस्पताल पौड़ी में विधायक ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में रविवार को उप राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान (पल्स पोलियो) का शुभारंभ किया गया। जिला अस्पताल पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है,लेकिन यह स्थिति बनाये रखना हम सबका उत्तरदायित्व है। हर अभिभावक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं,बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है, जिसे सभी को मिलकर निभाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सराहते हुए कहा कि जिले के दुर्गम इलाकों तक पहुंचने वाले कार्मिक सच्चे अर्थों में समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह जन-जागरुकता अभियान और अधिक प्रभावी बन सकेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि इस सप्ताह चलने वाले अभियान में जनपद के 66,332 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 656 पोलियो बूथ और 16 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 167,350 घरों में जाकर पोलियो की खुराक पिलाने हेतु 1312 टीमों का गठन किया गया है,जिनमें 1010 आशा कार्यकत्रियां,1820 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 131 सुपरवाइजर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों,निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों तथा कोटद्वार और कालागढ़ क्षेत्र के वन गुज्जर परिवारों के बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने के लिए विशेष दल तैनात किए गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अमित मेहरा,सीएमएस एल.डी.सेमवाल,सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार,नरेंद्र सिंह,विधि भंडारी व अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close