Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

मुकदमा मुक्त ग्राम खोला बना आदर्श ग्राम,न्याय और सौहार्द का अनूठा उदाहरण

गढ़वाल। विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम खोला को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुकदमा मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। यह सम्मान ग्रामवासियों की आपसी एकजुटता,समझदारी और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सोमवार को श्रीनगर न्यायालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत खोला के प्रधान अभिषेक घिल्डियाल ने सम्मान पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कु.अलका ने ग्रामवासियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि खोला जैसे गांव समाज में न्यायप्रियता और आपसी सौहार्द की मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब गांव स्वयं अपने विवादों का निपटारा आपसी संवाद और पंचायत के स्तर पर करता है,तब वह वास्तव में आदर्श ग्राम कहलाने योग्य बन जाता है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन श्रीनगर के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी,संरक्षक अनूप पांथरी,एडवोकेट सुमन रावत,ब्रह्मानंद भट्ट सहित अनेक अधिवक्ता,ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अभिषेक घिल्डियाल ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव की एकता,पारस्परिक विश्वास और पंचायत की सक्रिय भूमिका का परिणाम है। गांव के लोग अब हर छोटे-बड़े विवाद को बातचीत और समझौते से सुलझा रहे हैं,जिससे मुकदमों की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। मुकदमा मुक्त ग्राम खोला अब न केवल न्यायिक जनजागरूकता का प्रतीक बन गया है,बल्कि यह आदर्श ग्राम के रूप में अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुका है।

Check Also
Close