Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

देहरादून के रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में हर वर्ष की भांति अंतर विद्यालयीय दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था–कबीर और रहीम के दोहों की प्रस्तुति l इस प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया l प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कबीर और रहीम के दोहों का सुंदर पाठ किया l प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थे वरिष्ठ साहित्यकार, संपादक नवोदित प्रवाह श्री रजनीश त्रिवेदी और निर्णयिका थी श्रीमती संगीता रावत सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापिका आर. आई. एम. सी. और श्रीमती विभा नौडियाल,वरिष्ठ शिक्षिका,केंद्रीय विद्यालय हाथी बड़कला l मुख्य अतिथि का स्वागत सनराइज एकेडमी के निदेशक डॉ आर. एम. सक्सेना और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती पूजा पोखरियाल ने किया l कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन सनराइज एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती पूजा पोखरियाल ने प्रस्तुत किया l धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू तोमर ने दिया l मंच संचालन कक्षा 11 की छात्रा समीप्ता यादव और कीर्ति त्यागी ने किया l
इस अंतर विद्यालययी दोहावली प्रतियोगिता में दून ब्लॉसम, न्यू दून ब्लॉसम, माउंट फोर्ट एके डमी ,गुरु नानक एकेडमी, कोर इंटरनेशनल और शिगैली हिल्स इंटरनेशनल स्कूल ने भाग लिया l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान न्यू दून ब्लोसम्स स्कूल ने प्राप्त किया l द्वितीय स्थान गुरु नानक अकेडमी को मिला lसभी प्रतिभागियों ने बहुत ही संगीतमय प्रस्तुतियां दी l इस अवसर पर सनराइज अकादमी के कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दीl
सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए l विजेता विद्यालय को ट्रॉफी दी गई l दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण -पत्र भी दिए गए l कार्यक्रम का संयोजन सनराइज अकेडमी कि प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ हिंदी अध्यापिका मोनिका शर्मा ने किया l

Check Also
Close