Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

दून इंटनेशनल स्कूल ने जीता इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

देहरादून। 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के अंतर्गत फाइनल मैच दून इंटरनेशनल स्कूल एवं न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल के बीच खेला गया। मैच में शानदार खेल का परिचय देते हुए दून इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने आठ विकेट से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया।
यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान आयोजित 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर-स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट – 2025 का फाइनल मैच दून इंटरनेशनल स्कूल और न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल के बीच खेला गया। मैच में न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
मैच की पहली पारी में न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल ने तीन विकेट के नुकसान पर 28 रन और दून इंटरनेशनल स्कूल ने चार विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए। दूसरी पारी में न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल ने पांच विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए और दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने आसान लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच को आठ विकेट से मैच जीत खिताब पर कब्जा किया। दून इंटरनेशनल स्कूल ने दोनों पारियों में मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।
मैच न्यू दून ब्लॉसम्स स्कूल के आरव रावत को प्लेयर ऑफ द मैच और दून इंटरनेशनल स्कूल के अदम्य जोशी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इस दौरान सेंट थॉमस कॉलेज के उत्कर्ष नौरियाल को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया। इस अवसर पर सबसे अनुशासित टीम का खिताब विन्हिल ग्लोबल स्कूल को मिला। प्रतिभागी टीमों के कोचों को द हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारू चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. अंजू त्यागी, सारिका जैन सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Check Also
Close