Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सितारगंज:(रिंपी ) जनपद उधम सिंह नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीते सोमवार को वांछित, ईनामी व वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान तीन वारण्टियों को धर दबोचा। ये तीनों आरोपी विभिन्न संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय से इनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में अबरार पुत्र पीर बक्श निवासी वार्ड नं. 06 सितारगंज (केस संख्या 334/2024, धारा 354/452/506 भादवि), जाहिद खाँ पुत्र अनवर खाँ निवासी ग्राम सरकड़ा (केस संख्या 479/2021, धारा 3/5/11(1) गौवंश संरक्षण अधिनियम) तथा होरी लाल पुत्र सियाराम निवासी ग्राम सरकड़ा (केस संख्या 1099/2025, धारा 379 भादवि) शामिल हैं। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों और सटीक सूचना तंत्र की मदद से तीनों वारण्टियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी सरकड़ा, उपनिरीक्षक ललित चौधरी, का. जितेन्द्र नेगी, का. तरुण चौधरी तथा का. जाकिर शामिल रहे। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गैर-जमानती अधिपत्रों की तामीली व फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान आगे भी पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा।

Check Also
Close