Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत तीन महिलाओं की गोद भराईगदरपुर । बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्यों के अंतर्गत गूलरभोज रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी के दिशा निर्देशन में वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र एक और दो तथा वार्ड नंबर 7 के केंद्र 1,2, 3 की कार्यकर्तियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया । वहीं पंजीकृत तीन महिलाओं की गोद भराई की गई । बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी ने बताया कि पोषण माह में पंजीकृत तीन महिलाओं की गोद भराई की गई वहीं उपस्थित महिलाओं को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चलाए जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ उठाने की अपील की गई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के परिजनों से भी महिलाओं की सुरक्षा एवं खान-पान पर ध्यान देने के साथ पोषक खाद्य पदार्थों के प्रयोग करवाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुपरवाइजर राजकुमारी,ज्योति,भारती साहू, गोविंदी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता सक्सेना, प्रेमलता मौर्य, सरोज अरोड़ा, मुक्ता रानी सहित सहायिका किरण बाला ,रूपम ,कीर्ती, कविता, नाहिद मौजूद रहीं ।

Check Also
Close