Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

सहकारिता समाज की सामूहिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का माध्यम है–अपर निबंधक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले के आठवें दिन सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेले की सफलता में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभागीय अधिकारियों,सहकारी संस्थाओं और बैंक कर्मियों को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी एवं अपर निबंधक सहकारिता आनंद शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक निबंधक पान सिंह राणा और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के महाप्रबंधक संजय रावत को मेले के सफल संचालन और नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। वहीं उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के संपादक कुलदीप सिंह रावत को सहकारिता मेले के जनसंपर्क,मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अपर निबंधक आनंद शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं,बल्कि यह समाज की सामूहिक प्रगति और आत्मनिर्भरता का माध्यम है। श्रीनगर में आयोजित यह मेला सहकारिता की इसी भावना का सशक्त प्रतीक है,जहां विभागीय दल ने समर्पण और एकजुटता के साथ उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में आयोजित यह 9 दिवसीय सहकारिता मेला विभागीय और व्यावसायिक दोनों दृष्टियों से अत्यंत सफल रहा। पहले सात दिन विभाग की विकासात्मक गतिविधियों को समर्पित रहे,जबकि अंतिम दो दिन प्रदर्शनी और व्यावसायिक कार्यक्रमों को। मेले का औपचारिक समापन 15 अक्तूबर को किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्थानीय उत्पादों,स्वयं सहायता समूहों,सहकारी समितियों और महिला समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और विपणन का अवसर मिला,जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली। बीते शाम को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक मंगलेश डंगवाल के गीतों से सराबोर रही

Check Also
Close