Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 में श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता में युवाओं को मिलेगा कला दिखाने का अवसर

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में इस वर्ष होने जा रहे बैकुंठ चतुर्दशी मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर की मेयर आरती भंडारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं रहेगा,बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा। मेले का प्रमुख आकर्षण बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम श्रीनगर के सितारे गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता इस वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। नगर के युवा कलाकारों,गायक-गायिकाओं और नृत्य प्रेमियों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन की तिथियां तय नगर में बढ़ा उत्साह-16 अक्टूबर 2025 श्रीकोट स्थित होटल वैली इन,17 अक्टूबर 2025 उफल्डा स्थित होटल मंगलम,18 अक्टूबर 2025 प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रपत्र श्रीनगर नगर निगम कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा किए जा सकते हैं। मेयर आरती भंडारी ने बताया श्रीनगर की प्रतिभा अब मंच की रोशनी में निखरेगी। हमारा उद्देश्य है कि स्थानीय कलाकारों को पहचान मिले और वे अपनी कला के माध्यम से शहर का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि 4 नवम्बर 2025 से बैकुंठ चतुर्दशी मेला का शुभारंभ होगा,जिसमें सांस्कृतिक झांकियां,पारंपरिक लोकनृत्य,धार्मिक आयोजन और मेले की रंगीन रौनकें चार चांद लगाएंगी। नगरवासी और युवा इस कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। नगर में श्रीनगर के सितारे प्रतियोगिता चर्चा का विषय बनी हुई है और नगर के हर कोने से युवा कलाकार अपने हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने की तैयारी में जुटे हैं। अब हर गली से निकलेगा एक सितारा श्रीनगर के मंच पर दमकेगा स्थानीय हुनर।

Check Also
Close