Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

पोखरी महाविद्यालय में आयोजित हुआ यंग लीडर डायलॉग 2026-छात्रों ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली जिले के हिमवंत कवि चंद्र कुवर बर्त्वाल राजकीय महाविद्यालय, नागनाथ पोखरी में यंग लीडर डायलॉग 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विशेष रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय में छात्रों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया,जिसके बाद छात्राओं और छात्रों ने ऑनलाइन विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति,सामाजिक जागरूकता और भारत की प्रगति के बारे में जानकारी बढ़ाना बताया गया।‌प्रतिभागियों और उनके पुरस्कार प्रथम स्थान-कुमारी साक्षी बीए पंचम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान-शिवम पंत बीए तृतीय सेमेस्टर,तृतीय स्थान-कुमारी निकिता बीए.तृतीय सेमेस्टर,सांत्वना पुरस्कार कु.महक नेगी बीए प्रथम सेमेस्टर विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय समारोहक डॉ.नंदकिशोर चमोला द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ.आरती रावत,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने छात्रों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को विकसित भारत 2047 की रूपरेखा और महत्व के बारे में भी बताया,जिससे युवाओं में देश की प्रगति के प्रति जागरूकता बढ़ सके। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की अवंतिका,महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अंशु सिंह,डॉ.राजेश भट्ट,डॉ.रामानंद उनियाल,डॉ.प्रवीण सहित अन्य प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,टीम वर्क और ज्ञान वृद्धि को बढ़ावा देने का कार्य किया। युवाओं की यह प्रतिभा देश के उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

Check Also
Close