Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

विश्वविख्यात पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला-श्रीनगर में संस्कृति,अध्यात्म और लोककला का भव्य संगम

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की सांस्कृतिक राजधानी श्रीनगर एक बार फिर अध्यात्म,आस्था और लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर होने को तैयार है। नगर के ऐतिहासिक आवास विकास मैदान में 4 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने जा रहा विश्वविख्यात बैकुंठ चतुर्दशी मेला इस बार और भी अधिक भव्यता,श्रद्धा और सांस्कृतिक विविधता के साथ मनाया जाएगा। नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मेयर आरती भंडारी,उप जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,तथा नगर उप आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि इस वर्ष मेले को आधुनिकता और परंपरा के संगम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार दीपक भण्डारी,कोतवाली प्रभारी जयपाल सिंह नेगी और एसआई मुकेश गैरोला सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बैकुंठ चतुर्दशी मेला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों से 4 नवंबर को शुभारंभ होगा,जबकि 5 नवंबर को मेले के संरक्षक एवं श्रीनगर विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैकुंठ चतुर्दशी का यह पौराणिक मेला श्रीनगर की पहचान और गौरव का प्रतीक है। भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक पर्व में दर्शन व भागीदारी के लिए पहुंचते हैं। नगर के कमलेश्वर महादेव,नागेश्वर महादेव,कटकेश्वर महादेव,गणेश मंदिर,लक्ष्मीनारायण मंदिर और कंसमरदनी जैसे प्रमुख मंदिरों को दीपमालाओं से सजाया जाएगा,जिनका दृश्य मन मोह लेने वाला होगा। नगर निगम द्वारा इस बार मेले में संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रमों में शामिल गोला बाजार में पहाड़ी परिधान पर आधारित फैशन शो,स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां,कृष्ण लीला,गणेश वंदना और लोकनृत्य,मैजिक शो और केबीसी शैली का इंटरैक्टिव शो,कवि सम्मेलन,जागृति प्रोग्राम और संत निरंकारी मिशन का संत समागम। पहली बार आयोजित होने जा रहे श्रीनगर के सितारे कार्यक्रम का निर्देशन प्रसिद्ध लोकगायक अमित सागर करेंगे,जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। गढ़वाल की लोकसंस्कृति को जीवंत करने के लिए प्रसिद्ध जागर सम्राट हेमा करासी अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे,वहीं अन्य उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बनाएंगे। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले की संपूर्ण तैयारियां सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को साफ-सफाई,यातायात व्यवस्था,पेयजल और प्रकाश की बेहतर सुविधा मिले,इसके लिए नगर निगम की सभी टीमें निरंतर काम कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि यह मेला देवभूमि की संस्कृति का आदर्श प्रतिबिंब बने। कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मेले के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए धनतेरस से दीपावली तक बाजार क्षेत्र में चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में दो पहिया वाहनों पर भी अस्थायी रोक लगाई जाएगी,ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। नगर निगम ने घोषणा की है कि जो दुकानें और स्टॉल सबसे सुंदर रूप में सजाई जाएंगी,उन्हें विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा बैकुंठ चतुर्दशी मेला हमारी लोक-संस्कृति,अध्यात्म और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। नगर निगम की पूरी टीम इसे भव्य,सुरक्षित और यादगार बनाने में जुटी है। उन्होंने आगे कहा कि इस मेले के माध्यम से हम श्रीनगर को न केवल धार्मिक केंद्र के रूप में,बल्कि संस्कृति और पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में भी स्थापित करना चाहते हैं। इस बार मेले की प्रत्येक झांकी,मंच और सांस्कृतिक प्रस्तुति में गढ़वाल की लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। हम चाहते हैं कि यह मेला हर आगंतुक के लिए प्रेरणादायी और अविस्मरणीय अनुभव बने। श्रीनगर के आवास विकास मैदान में आयोजित यह बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं,बल्कि गढ़वाल की सांस्कृतिक आत्मा का जीवंत उत्सव है जहां परंपरा और आधुनिकता एक साथ झिलमिलाती हैं,और देवभूमि की संस्कृति अपनी पूरी गरिमा के साथ साकार होती है।

Check Also
Close