Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

धारी ढूंढसीर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से धारी ढूंढसीर में जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में धारी,धारकोट,पारकोट,थापली,कोटि,डूंगरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 85 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई,जिनमें से 42 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। वहीं 18 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल रैफर किया गया। इन मरीजों को 16 अक्टूबर को वाहन के माध्यम से सतपुली ले जाया जाएगा,जहां 17 अक्टूबर को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह पंवार ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचलों में अत्यंत आवश्यक हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी समय पर उपचार मिल सके,उन्होंने कहा इस अवसर पर रामलाल नौटियाल एवं हंस फाउंडेशन की टीम विशेष रूप से मौजूद रही। शिविर में डॉ.भूपेंद्र सिंह रावत,संतोष कुमार एवं रविंद्र सिंह ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में उत्तम सिंह पंवार ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक किया,जिससे अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सके। इस मौके पर अंकित उनियाल,सर्वेश उनियाल,पंकज उनियाल,धीरेन्द्र राणा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच भी सुदृढ़ हो रही है।

Check Also
Close