Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में गोधुली लघु फिल्म की भव्य स्क्रीनिंग,छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का हुआ उत्सव

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 16 अक्टूबर 2025 को अंग्रेजी विभाग के लिटरेरी लाइटहाउस क्लब ने आज डॉ.बीजीआर कैम्पस के गणित विभाग के सेमिनार हॉल में लघु फिल्म गोधुली की स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों और संकाय सदस्यों की रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का अवसर बना,बल्कि टीम वर्क और कला के प्रति उत्साह की एक झलक भी पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत में ही उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों का जोश देखने लायक था। संचालन की जिम्मेदारी शिवम और सार्थक ने बखूबी निभाई,जिन्होंने कार्यक्रम को सुगम और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.पूनम बिष्ट रावत ने अपने उद्बोधन में टीम के सामूहिक प्रयास और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं,बल्कि विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का अवसर भी देते हैं। उनके अमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए पूरी टीम ने उन्हें धन्यवाद दिया। संकाय सदस्य डॉ.अनीता रुडोला और डॉ.अनूप पांडे ने भी फिल्म और इसके संदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल छात्रों की कलात्मक दृष्टि और नवाचार की भावना को मजबूत करने में सहायक है। मुख्य अतिथि प्रो.डॉ.यू.सी.गैरोला परिसर निदेशक, ने छात्रों की रचनात्मक पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसी गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व और सोच को विकसित करने के साथ-साथ साहित्य और कला के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती हैं। कार्यक्रम का समापन लिटरेरी लाइटहाउस क्लब की अध्यक्ष तानिया बडोला के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इसके बाद फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ भी लिया गया,जो इस आयोजन की स्मृति को हमेशा के लिए संजोएगा। इस स्क्रीनिंग ने यह साबित किया कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में रचनात्मक और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संकाय और छात्रों की प्रतिबद्धता अत्यंत मजबूत है। गोधुली की सफलता विश्वविद्यालय में साहित्यिक और कलात्मक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की दूरदर्शिता और मेहनत का प्रतीक बन गई है।

Check Also
Close