Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

महिला शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल–डॉ.धन सिंह रावत

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला शिक्षा को सशक्त बनाने और बालिकाओं के लिए सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर परिसर में बालिका छात्रावास निर्माण परियोजना का विधिवत शिलान्यास राज्य के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा किया गया। राज्य योजना वर्ष 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 701.65 लाख रुपये की लागत आएगी। छात्रावास का निर्माण पूर्ण होने के बाद यह दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से मेडिकल शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बालिका शिक्षा के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। यह छात्रावास न केवल छात्राओं को सुरक्षित और स्वच्छ आवासीय सुविधा प्रदान करेगा बल्कि उन्हें एक आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करेगा। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस और दूरगामी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता में बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण शीर्ष स्थान पर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रावास का निर्माण कॉलेज के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अब छात्राओं को आवासीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा,जिससे वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई पर पूर्ण ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,चिकित्सकगण,कॉलेज प्रशासन,छात्र-छात्राएं और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर बालिकाओं ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उत्साहपूर्वक बेटी पढ़ाओ,बेटी बढ़ाओ के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्साह और गरिमा से परिपूर्ण वातावरण में हुआ,जो यह संदेश दे गया कि महिला शिक्षा के प्रति सरकार की संवेदनशीलता अब नीति से आगे बढ़कर जमीनी सशक्तिकरण की दिशा में रूपांतरित हो रही है।

Check Also
Close