Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास का लाभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच और गरीब वर्ग के उत्थान के प्रति संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। इसी श्रृंखला में समाज कल्याण विभाग की अटल आवास योजना ने विकासखंड पौड़ी की ग्राम पंचायत केवर्स की अनुसूचित जाति की निराश्रित विधवा गुड्डी देवी की जिंदगी को नयी दिशा दी है। वर्ष 2023-24 में योजना के अंतर्गत गुड्डी देवी को 1 लाख 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गयी। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपने परिवार के लिए पक्का मकान और शौचालय का निर्माण कराया। पहले जर्जर कच्चे घर में रह रही गुड्डी देवी आज अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। गुड्डी देवी बताती हैं कि बरसात में छत टपकती थी,दीवारों से पानी रिसता था। बच्चों को संभालना मुश्किल होता था। जब अटल आवास योजना से मुझे सहायता मिली, तो विश्वास नहीं हुआ कि अब मेरा भी अपना घर होगा। आज अपने पक्के घर में सुकून से रहना किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने नया आवास मिलने पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित डुबरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना छत के न रहे। उन्होंने कहा कि अटल आवास योजना जैसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए,ताकि हर जरूरतमंद को आवास का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है,बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में लोगों को प्रेरित भी करती है।

Check Also
Close