Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

जलाशयों के विकास से बढ़ेगी मत्स्य पालन से आजीविका के अवसर–मुख्य विकास अधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मत्स्य विभाग द्वारा जनपद के विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत ग्राम ज्योसियाना में 50 हजार मत्स्य बीजों का संचय किया गया। विभाग की यह पहल ग्रामीणों की आजीविका में मत्स्य पालन के माध्यम से वृद्धि करने और जलाशयों के समुचित उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जलाशयों का वैज्ञानिक विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आमदनी के अवसर प्राप्त होते हैं,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए,ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से मत्स्य उत्पादकता में वृद्धि की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि संचयित किए गए बीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जलाशयों में जल गुणवत्ता एवं पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए समय-समय पर परीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं सहित अन्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close