Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

दीपावली पर पूर्व प्रधान बृजमोहन बहुगुणा की प्रेरक पहल-मिष्ठान वितरण से गांव में बिखेरी खुशियों की मिठास

गढ़वाल। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं,बल्कि दिलों में प्रेम और अपनत्व की रोशनी फैलाने का अवसर है। इसी भावना को साकार करते हुए विकास खण्ड खिर्सू के बलोड़ी गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व प्रधान संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा ने इस वर्ष भी परंपरा को निभाते हुए दीपावली के अवसर पर मिष्ठान वितरण किया। बहुगुणा ने गांव-गांव जाकर लोगों से भेंट की और अपने हाथों से मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियों को सबके साथ साझा किया। ग्रामीणों ने बताया कि बृजमोहन बहुगुणा हर वर्ष दीपावली जैसे पर्वों पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। पूर्व प्रधान बहुगुणा का कहना है कि दीपावली का सच्चा आनंद तब है जब खुशियां सबके जीवन में समान रूप से बिखरें। वे निरंतर सामाजिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं। स्थानीय नागरिकों ने उनके इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बृजमोहन बहुगुणा जैसे जनप्रतिनिधि समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को जीवित रखते हैं। दीपों के इस पर्व पर उनका यह कदम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also
Close