Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

नगर निगम ने हजारों दीप जलाकर मनाया दीपोत्सव

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में “शुभ दीपावली – स्वच्छ दिवाली” थीम पर एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने शहरवासियों के लिए इस पर्व को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन कल्याणी वाटिका और गांधी पार्क में किया गया, जहां हजारों दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में कल्याणी वाटिका परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान से हुई। नगर निगम की टीम, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मिलकर पार्क क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई की। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और जागरूकता संदेशों के माध्यम से यह अपील की गई कि दीपावली जैसे पर्व पर स्वच्छता को प्राथमिकता दें।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम की यह पहल सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान है। दीपावली पर जब लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, उसी तरह सार्वजनिक स्थलों और आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि प्लास्टिक और अन्य हानिकारक सामग्रियों की जगह मिट्टी के दीयों का उपयोग करें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

स्वच्छता अभियान के पश्चात जैसे ही शाम ढली, कल्याणी वाटिका क्षेत्र हजारों दीपों की रौशनी से जगमगा उठा। नगर निगम द्वारा आयोजित इस दीपोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर दीप जलाए और शहर की समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद गांधी पार्क में आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां भी हज़ारों दीयों को प्रज्वलित कर रोशनी के इस पर्व को गरिमामय रूप में मनाया गया।

महापौर विकास शर्मा ने इस मौके पर धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य दीपावली को केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि स्वदेशी और स्वच्छता का प्रतीक बनाना है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा मौका है जब हम समाज को स्वच्छ, सुंदर और सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। नगर निगम का प्रयास है कि इस पर्व को केवल घरों तक सीमित न रखकर, पूरे शहर के स्तर पर स्वच्छता और सामाजिक चेतना का संदेश दिया जाए। इसी के तहत इस बार दीपावली को विशेष रूप से जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

महापौरने कहा कि हम सब अपने घरों को दीपावली से पहले सजा कर, साफ कर सुंदर बना लेते हैं, लेकिन अक्सर अपने घर के बाहर फैले कचरे, गंदगी और सार्वजनिक स्थलों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। नगर निगम यह चाहता है कि इस दीपावली पर हर नागरिक अपने घर के साथ-साथ अपने मोहल्ले, पार्क, गलियों और सड़कों की स्वच्छता को भी उतनी ही प्राथमिकता दे।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ आयोजन करना नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच को समाज तक पहुँचाना है कि दीपावली मनाएं, मगर जिम्मेदारी के साथ। मिट्टी के दीये जलाएं, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें, और पॉलिथीन जैसे हानिकारक उत्पादों से बचें। ये छोटे कदम मिलकर एक बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर निगम के प्रयासों में सहभागी बनें, सफाईकर्मियों का सम्मान करें और स्वच्छता को एक आदत और संस्कार के रूप में अपनाएं।

कार्यक्रम में महापौर के साथ सीओ प्रशांत कुमार, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल, कोतवाल मनोज रतूड़ी, सहायक नगर आयुक्त रणदीप सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, राजन राठौर, पार्षद विष्णु, विजय तोमर, सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close