
नैनीताल मल्लीताल क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने से हद काम मच गया तकरीबन 2:30 बजे फिर उसी स्थान पर फर्नीचर के गोदाम मैं आग लग गई जहां अगस्त माह में 72 वर्षी बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। आग लगने का कोई सटीक करण अभी तक पता नहीं चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है फिर दीपावली में इस्तेमाल की गई आतिशबाजी। वही अग्निशमन विभाग आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है
जानकारी के अनुसार कल देर रात ओल्ड लंदन हाउस भवन से सेट गोविंद कनौजिया की फर्नीचर हाउस में तकरीबन ढाई बजे आग लगने की सूचना दंकल विभाग को दी गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। वही आग लगने के चलते लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है गनीमत यह रही की इस अग्निकांड में किसी की जान नहीं गई और जल्द से जल्द आज में काबू पा लिया गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था आपको बता दें कि आग आवासी क्षेत्र में लगी थी जहां अधिकांश भवन में लड़कियों का प्रयोग किया गया था।