सघन वाहन चेकिंग अभियान।स्थान – कालाढूंगी।रिपोर्टर – भगवान मेहरा ।

कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत के निर्देशानुसार कालाढूंगी नैनीताल तिराहे के पास प्रशाशन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसके तहत राजस्व विभाग कालाढूंगी, आर टी ओ हल्द्वानी और कालाढूंगी पुलिस के द्वारा इस अभियान को गति देते हुए ओवरलोड वाहनों और ओवर स्पीड वाहनों को रोककर चालान किया और निर्देशित भी किया गया की आगे से इन गलतियों को ना दोहराया जाये।
कालाढूंगी उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने बताया की कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे पर सघन अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही उन्होंने बताया की ओवरलोड, ओवर स्पीड और अन्य वाहनों की तकनिकी खामियों को जाँचने के उद्देश्य से ये संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।