Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

लोहाघाट के रिकेश्वर मंदिर में चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार नींद ने पहुचाया हवालात।

पूर्व में भी कर चुका है मंदिर में चोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध रिकेश्वर मंदिर में चोरी कर रहे चोर को महंत ,पुजारी व भक्तों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पूर्व में भी यह शातिर मंदिर से दो बार चोरी कर चुका है । आज मंगलवार को मंदिर के पुजारी लक्ष्मण पुजारी व महंत रमेश गिरी व मोहन गिरी ने बताया यह शातिर व्यक्ति पूर्व में भी मंदिर मे दो बार चोरी कर चुका है। उन्होंने बताया कल रात यह व्यक्ति मंदिर में घुस आया और इसके द्वारा भैरव धूनी का ताला तोड़कर मंदिर से तीन कट्टों में सामान भर लिया गया और दान पत्र का भी ताला तोड़ा गया ।कहा चोरी के बाद इसे नींद आ गई और यह व्यक्ति महंत के कपड़े पहनकर भैरव धूनी के भीतरी ही सो गया। आज सुबह कुछ भक्त मंदिर में दर्शन व साफ सफाई के लिए आए तो उन्हें भैरव धूनी के भीतर से आवाज आई। उन्होंने देखा भीतर चोर आराम से सोया हुआ था। भक्तों ने तुरंत बाहर से कुंडा लगाकर चोर को बंद कर दिया और उन्हें सूचना दी गई। जिसके बाद वह लोग मंदिर आए और पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया सूचना पर पुलिस ने इस शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी ने बताया पूछताछ में इस व्यक्ति ने अपना नाम हयाद सिंह अधिकारी निवासी रेगांव क्षेत्र का बताया है ।फिलहाल मामले में पुलिस इस व्यक्ति से पूर्व में हुई चोरी व समान की जानकारी जुटा रही है पुलिस के द्वारा पूर्व में हुई चोरी का सामान भी इस शातिर से बरामद किया है।मामले में महंत ,पुजारी के अलावा भक्तों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र के कई प्रसिद्ध मंदिरों से चोरियां हो चुकी है।
बाइट: लक्ष्मण पुजारी रिकेश्वर मंदिर लोहाघाट

Check Also
Close