Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर । ग्राम कनकपुर गोपालनगर में श्री श्यामा काली पूजा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसमें बंगाली परंपरा की झलक और आध्यात्मिक माहौल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने बंगाली संस्कृति पर आधारित धार्मिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें मां काली की महिमा, शक्ति स्वरूपा नारी, और लोक सांस्कृतिक नृत्य शामिल रहे। महोत्सव में आयोजकों द्वारा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा ेसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल हमारी परंपराओं का संरक्षण होता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सामूहिकता और सांस्कृतिक चेतना भी प्रबल होती है। कनकपुर जैसे गांवों में इस तरह का आयोजन करना वास्तव में प्रशंसनीय है, जहां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य हो रहा है। काली पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र ठुकराल, मेजर सिंह, महंत विशो तथा पूजा कमेटी के अध्यक्ष कमल बैरागी, सचिव विक्की विश्वास बंकिम मिर्धा, पंकज मंडल, गोपाल हलधर, गौतम विश्वास, रमेन विश्वास, सौरभ विश्वास, वरुण हलधर, विप्लव वैध, सुदेव हलधर, तपस हलधर, आशीष राय, गोपाल मंडल, मिथुन गाइन, साधन गाइन, सम्राट मलिक, मिलन विश्वास, दीपक विश्वास, मृदुल बैरागी, राकेश मिर्धा, बसंत मिर्धा, रवि हलधर, मनोरंजन वैध, उत्तम विश्वास, मुकुल राय, गौरव गाइन, राजेश विश्वास, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह गावा, सुरेंद्र गावा, रविकांत वर्मा, दीपक मिश्रा, नरेंद्र छाबड़ा, अखिलेश यादव, अमित मदान, विय राय, मनोज राय सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Check Also
Close