Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

पौड़ी पुलिस का गौरव-हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर ने ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में रजत पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की वीरभूमि एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। जनपद पौड़ी पुलिस के जांबाज हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 10 वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए वुशु प्रतियोगिता में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल जनपद पौड़ी गढ़वाल बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गई है। प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीमों ने भाग लिया,जिनमें लविश कुंवर ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति,अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने लविश कुंवर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर की यह उपलब्धि पौड़ी पुलिस के लिए सम्मान का विषय है और यह प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। एसएसपी ने आगे कहा कि खेलों के माध्यम से पुलिसकर्मी न केवल शारीरिक रूप से सशक्त रहते हैं,बल्कि उनमें टीम भावना,अनुशासन और मानसिक दृढ़ता भी विकसित होती है। लविश कुंवर की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि उत्तराखंड पुलिस केवल कानून-व्यवस्था संभालने में ही नहीं,बल्कि खेल के मैदान में भी उत्कृष्टता का परचम लहरा रही है। पौड़ी पुलिस परिवार,सहकर्मियों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी हेड कॉन्स्टेबल कुंवर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। देवभूमि के इस सपूत ने साबित कर दिया कि यदि मन में जुनून और कर्म के प्रति निष्ठा हो,तो पर्वतीय क्षेत्र की सीमाएं भी सफलता की उड़ान को नहीं रोक सकतीं।

Check Also
Close