Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

भैया दूज पर होंगे गंगोत्री धाम के कपाट बंद-शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा में होगी मां गंगा की पूजा-अर्चना


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र वादियों में एक बार फिर भक्ति,परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन,धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि,अर्थात 23 अक्टूबर (गुरुवार) को भैया दूज के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधानपूर्वक बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की चल विग्रह प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा गांव लाया जाएगा,जहां आगामी छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन किए जाएंगे। सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा से उत्तराखंड की आस्था,अर्थव्यवस्था और संस्कृति तीनों को बल मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे शीतकालीन यात्रा के दौरान भी देवभूमि के धामों की यात्रा कर पुण्य लाभ अर्जित करें। महाराज ने कहा कि मुखबा, खरसाली,ऊखीमठ और जोशीमठ क्रमशः मां गंगा,मां यमुना,भगवान केदारनाथ और श्री बद्रीविशाल के शीतकालीन पूजास्थल हैं,जहां पूरे शीतकाल में श्रद्धालु पूजन-दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के अगले ही दिन भैया दूज के पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होंगे। सतपाल महाराज ने कहा कपाट बंद होना श्रद्धा का विराम नहीं,बल्कि भक्ति के नए अध्याय की शुरुआत है। मां गंगा का आशीर्वाद हमारे प्रदेश और देश पर सदा बना रहे। देवभूमि की हिमालयी वादियों में इस समय मां गंगा के मुखबा प्रस्थान की तैयारियां चरम पर हैं,जहां भक्ति,परंपरा और संस्कृति का अनुपम संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। हर ओर गूंज रहा है,जय मां गंगे,हर हर गंगे।

Check Also
Close