Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

मेयर आरती भण्डारी ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन से लिया ज्ञान का अमूल्य पाठ और नव निर्मित पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भण्डारी ने आज नगर विकास और सांस्कृतिक आयोजनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन से शिष्टाचार भेंट की। तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे और लगभग 85 वर्ष की उम्र के अनुभव के भंडार मोहन लाल जैन ने मेयर को बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन और व्यवस्थापन से जुड़ी बारीकियों से अवगत कराया। इस भेंट में मेयर आरती भण्डारी ने उनके अनुभवों से सीख ली और कहा कि पुराने अनुभव और आधुनिक दृष्टिकोण का समन्वय ही श्रीनगर के विकास का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहरवासियों के लिए जल्द ही एक नया पार्क तैयार होगा,जो बच्चों,युवाओं और परिवारों के लिए खुला और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा। भेंट के बाद मेयर आरती भण्डारी ने नगर निगम वार्ड संख्या-24 तिवाड़ी मोहल्ला में पार्षद रमेश रमोला के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने पार्क में हरियाली,बैठने की व्यवस्था,बच्चों के खेल क्षेत्र और अन्य सुविधाओं का विस्तार पूर्वक जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही जिन्होंने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह पार्क उनके मोहल्ले के जीवन में नई ऊर्जा और सुकून लाएगा। मेयर आरती भण्डारी ने इस अवसर पर कहा कि श्रीनगर का विकास केवल निर्माण कार्य से नहीं,बल्कि अनुभव और लोगों की खुशी से भी जुड़ा है। आज मुझे मोहन लाल जैन से जो सीख मिली,वह हमें भविष्य के आयोजन और विकास में मार्गदर्शन करेगी। पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल जैन ने भी युवाओं और नगर निगम अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अनुभव और धैर्य ही किसी भी आयोजन को सफल बनाने की कुंजी हैं। श्रीनगर के समग्र विकास,सांस्कृतिक उत्थान और नागरिकों के कल्याण हेतु मेयर आरती भण्डारी निरंतर प्रयासरत हैं। उनका यह कदम साबित करता है कि अनुभव,योजना और जनता के हित को जोड़कर ही शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

Check Also
Close