Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

विकास खण्ड खिर्सू में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई वरिष्ठ कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल


श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू ब्लॉक में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। खिर्सू ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह,साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत और खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए प्रमुख व्यक्तियों में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे चतर सिंह रावत,एडवोकेट विकास पंत,गजेली क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य योगेश चंद्र,पोखरी की क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनम देवी,जलेथा के प्रधान जगमोहन सिंह चौहान,बलोडी की प्रधान अनीता देवी,प्रधान जयपाल सिंह,मुसोली की प्रधान शशि देवी,बसंत लाल और अन्य अनेक स्थानीय कार्यकर्ता,वरिष्ठ कांग्रेसी ने जताया विकास कार्यों से प्रभावित होने का कारण-पूर्व प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी चतर सिंह ने कहा डॉ.धन सिंह रावत द्वारा खिर्सू ब्लॉक में किए गए विकास कार्य ऐतिहासिक हैं। ऐसे कार्य अब तक कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर पाया। इन्हीं कार्यों से प्रभावित होकर हम सभी ने भाजपा की सदस्यता ली है। डॉ.धन सिंह रावत ने नव शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा भाजपा परिवार में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान भविष्य में पूर्ण रूप से बनाए रखा जाएगा। विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे,इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक डॉ.धन सिंह रावत जिस समर्पण के साथ विकास कार्य कर रहे हैं,उसी भावना से हम सबको संगठन को मजबूत करना है। इस अवसर पर खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,पूर्व जिला अध्यक्ष संपत रावत,महामंत्री भुपेंद्र पंवार रमेश मंद्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि खिर्सू ब्लॉक में चल रहे ये विकास कार्य न केवल स्थानीय जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं बल्कि राजनीतिक समर्थन में भी स्पष्ट इजाफा कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेताओं की संख्या भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने में सहायक साबित होगी।

Check Also
Close