Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

एसपी सिटी ने कांग्रेसियों व फल सब्जी विक्रेताओं को दिया आश्वासन

देहरादून। नगर निगम व पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बंद किए जाने, फल व सब्जी बेचने की अनुमति दिलाए जाने की मांग फल एवं सब्जी विक्रेताओं व कांग्रेसियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार से मुलाकात की और समस्याओं का हल कराने का अनुरोध किया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस किसी भी फल व सब्जी विक्रेताओं का परेशान नहीं किया जाएगा।
यहां राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राज कुमार व पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में फल, सब्जी विक्रेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी से मुलाकात करते हुए समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से कराए जाने की मांग की ।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यह सभी लगभग पन्द्रह से बीय वर्षों से चलता फिरता ठेली चलाकर फल बेचते है और अपने परिवार का लालन पालन कर रहे है लेकिन समय समय पर उनकी ठेलियों को पुलिस एवं नगर निगम के कर्मचारी पकड़कर बंद कर देते है जिससे ठेलियों पर रखी फल, सब्जी सभी खराब हो जाती है और इन्हें परेशान न किया जाए।
पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सभी गरीब लोग है और सभी ने ठेलियों पर लोन लेकर अपना काम चला रखा है। ज्ञापन में कहा कि जबकि नगर निगम ने सभी को लाइसेंस दिया है और बैंक से लोन भी लिया है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि नगर निगम सड़क पर ठेली नहीं लगाने दे रहा है जिससे सभी अपने परिवार का लालन पालन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि सभी चलती फिरती कुछ सड़कों पर अपना कारोबार चलाए जाने को पुलिस व नगर निगम से अनुमति नहीं मिल रही है और अनुमति दिलाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, सुरेश पारछा, नमन, शिवा, मुकेश, सुन्दरपाल, फूल चन्द, ममता रानी, मदन मोहन, दिलीप, गुलशन आदि शामिल रहे।

Check Also
Close