Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रीनगर नगर निगम ने बढ़ाया कदम-वार्ड 18 में पार्षद झाबर सिंह रावत ने बांटीं 200 डस्टबिन बाल्टियां

गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के अंतर्गत आज शनिवार 25 अक्टूबर को नगर के गणेश मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-18 गणेश बाजार के नगर पार्षद झावर सिंह रावत द्वारा अपने वार्ड के सभी मोहल्लों के निवासियों को गीले और सूखे कूड़े हेतु डबल डस्टबिन बाल्टियां वितरित की गई। यह वितरण नगर निगम श्रीनगर एवं महापौर आरती भण्डारी के सौजन्य से किया गया। पार्षद झाबर सिंह रावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने घर और आस-पड़ोस की सफाई को जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहल के तहत वार्ड के लगभग 200 भवन स्वामियों व परिवारों को यह डस्टबिन बाल्टियां दी गई हैं,ताकि वे घर के स्तर पर कचरे को गीले व सूखे के रूप में अलग-अलग कर सकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं,बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग अपने घरों से कूड़ा पृथक कर देंगे,तो नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना और भी आसान हो जाएगा। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने पार्षद झाबर सिंह रावत के इस जन-सहभागी प्रयास की सराहना की और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गणेश बाजार व्यापार मंडल के सदस्य,स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। स्वच्छ श्रीनगर-स्वस्थ श्रीनगर की दिशा में यह पहल वार्ड-18 के नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

Check Also
Close