Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

महापौर ने छठ घाटों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • नगर निगम की टीम के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया

रूद्रपुर। प्रकृति और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर निगम पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा है। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाटों फुलसुंगा, फुलसुंगी, कल्याणी नदी और जगतपुरा सहित कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित कर्मचारियों को छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय है। महापौर ने स्वयं नगर निगम की टीम और पूर्वांचल समाज के सदस्यों के साथ श्रमदान कर घाटों पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह प्रकृति और नदियों के संरक्षण का सशक्त संदेश देने वाला पर्व भी है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि छठ पूजा जैसे पावन पर्व समाज में स्वच्छता, अनुशासन और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा हमारे सभी पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देते हैं। छठ पूजा नदियों, सूर्य और पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। नगर निगम इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी छठ घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया है। प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है । इसके साथ ही निगम कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है ताकि घाटों की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

महापौर शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, सड़क सुधार, जल निकासी व्यवस्था, और हरित क्षेत्रों के संरक्षण को लेकर कई योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने रूद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और सस्टेनेबल शहर बनाने का संकल्प लिया है। शहर के हर वार्ड में सफाई और विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत रूद्रपुर को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है। महापौर ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी नगर निगम के प्रयासों में सहयोग दें और घाटों पर प्लास्टिक या गैर-जैविक कचरा न डालें। नगर निगम केवल संस्थान नहीं, बल्कि जनसहयोग से संचालित एक परिवार है। जब तक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानेंगे, तब तक कोई भी योजना पूर्ण नहीं मानी जा सकती।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल, पार्षद पवन राणा, अजय यादव, राजेश कुमार, पारस चुघ सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पूर्वांचल समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close