Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

मरगांव में होगा नागराज देवता का भव्य पूजन और भजन संध्या श्रद्धा-संस्कृति और सामूहिक एकता का दिव्य संगम

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी स्थित ग्राम पंचायत मरगांव एक बार फिर से भक्तिभाव,लोक-संस्कृति और आस्था के रंगों में रंगने जा रहा है। यहां के प्राचीन नागराज देवता मंदिर में आगामी 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को भव्य पूजन-अर्चन एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ग्राम की उस अखंड परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है जो पीढ़ियों से आज तक अडिग और अविरल बहती आ रही है। इस शुभ अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का वातावरण व्याप्त है। ग्राम सभा मरगांव की महिला मंगल दल जहां शाम को भक्ति रस से ओत-प्रोत भजन संध्या प्रस्तुत करेगी,वहीं नवयुवक मंगल दल मरगांव के सदस्य आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ज्योतिषाचार्य प्रकाश चन्द्र चमोली ने जानकारी देते हुए बताया कि जब से यह गांव बसा है,तब से नागराज देवता को ग्राम देवता के रूप में पूजा जा रहा है। नागराज देवता केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं,बल्कि ग्रामवासियों की रक्षा और सुख-समृद्धि के अधिष्ठाता माने जाते हैं। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार नागराज देवता के आशीर्वाद से गांव में कभी कोई बड़ा संकट नहीं आया। यही कारण है कि आज भी हर परिवार-हर पीढ़ी इस आराधना में पूरे समर्पण और भावनात्मक जुड़ाव के साथ भाग लेती है। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन पूजन-अर्चन और देव जागरण से होगी। इसके बाद मंदिर शुद्धिकरण,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,सामूहिक हवन और सांध्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भजन संध्या में महिला मंगल दल की सुरीली भक्ति धुनों और लोकगीतों से मंदिर प्रांगण हर-हर नागराज के जयकारों से गूंज उठेगा। ढोल-दमाऊं की थाप,घुगती की तान और लोकधुनों की लय के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होंगे। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंगल दल मरगांव के सौजन्य से तथा क्षेत्रीय जनता और प्रवासी ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। मरगांव का नागराज देवता मंदिर धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर न केवल ग्रामवासियों की आस्था का केंद्र है बल्कि सामूहिक एकता,परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस बार का आयोजन गांव के लिए केवल धार्मिक नहीं,बल्कि सांस्कृतिक पुनर्मिलन का अवसर भी बनेगा,जब गांव और प्रवास में बसे सभी लोग एक साथ नागराज देवता की शरण में एकत्रित होंगे। भक्ति,लोक-संस्कृति और एकता के इस दिव्य संगम को देखने के लिए मरगांव ग्राम एक बार फिर से श्रद्धा और उल्लास की सुनहरी आभा में नहाने जा रहा है। हर-हर नागराज ग्राम की रक्षा करो,आशीष से मंगल करो।

Check Also
Close