Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत कंडी में ग्रामीणों से किया संवाद,योजनाओं की पारदर्शिता और सहभागिता पर दिया जोर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में विकासखंड पौड़ी की ग्राम पंचायत कंडी में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत खुली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कार्ययोजना का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक त्वरित रूप से पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम स्तर पर आजीविका,शिक्षा,स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत भवन में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं क्षेत्रीय पटवारी का नाम व फोन नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाय। साथ ही उद्यान पर्यवेक्षक को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में पौध वितरण संबंधी सूचना बोर्ड लगाया जाय,जिस पर यह स्पष्ट रूप से अंकित हो कि कौन सी पौध किस माह में वितरित की जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्रामीण आजीविका पर फोकस करते हुए डेयरी विकास पर महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं द्वारा रुझान दिखाने पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को कुंडी ग्राम पंचायत को डेयरी क्लस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। साथ ही बाल विकास विभाग को नंदा गौरा योजना की लाभार्थी के दस्तावेज पूरे करवाकर त्वरित लाभ देने के निर्देश दिये। बैठक में ग्रामीणों द्वारा सड़क मार्ग की मरम्मत,निर्धारित मार्ग पर नियमित बस सेवा संचालित करने तथा गांव के पैदल मार्गों की दुरुस्त करने संबंधी समस्याएं रखी गयीं। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब ग्रामीण इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योग्य पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूर्ण लाभ सुनिश्चित किया जाय। बैठक में खंड विकास अधिकारी,समाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग,उद्यान विभाग,डेयरी विभाग आदि के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा मौके पर ही योग्य लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चरधार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका,अवकाश पंजिका,निरीक्षण पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संबंधित शिक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालय में किए जा रहे प्रत्येक कार्य का नियमित अभिलेखीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजिकाओं का संधारण ठीक करने तथा अवकाश पंजिका संधारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय के कक्षा-कक्षों,मिड-डे मील किचन,स्टोर,खेल कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मिड डे मील के मेन्यू के अनुसार सब्जी न बने होने पर नाराज़गी जतायी तथा मिड-डे मील मेन्यू तैयार कर उसे प्रदर्शित करने एवं बच्चों को उसी मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने फोर्टिफाइड मिल्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पायी गयी त्रुटियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों और निबंधों का निरीक्षण किया तथा उनसे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने संबंधित शिक्षक को यह भी निर्देश दिये कि विद्यालय के लघु मरम्मत कार्यों को बोर्ड पर प्रदर्शन करें ताकि उसकी निगरानी आसान हो सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश लाल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,जिला पंचायत राज अधिकारी जितेन्द्र कुमार,खंड विकास अधिकारी धर्मपाल,सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल राणा,उद्यान पर्यवेक्षक प्रियंका जोशी,बाल विकास विभाग से सुषमा रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी,स्थानीय ग्रामीण तथा विद्यालय निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक गिरीश सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close