Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को मिला नया आयाम-खेलों से छात्रों में जागेगा जोश और जज्बा

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में विद्यार्थियों के लिए खेल सुविधाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं खेल बोर्ड के चेयरमैन प्रो.ओमप्रकाश गुसाईं ने परिसर में नवीन बैडमिंटन कोर्ट,टेबल टेनिस टेबल,बास्केटबॉल और फुटबॉल पोस्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने नई खेल सुविधाओं को लेकर अपार खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा बल्कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए और भी सक्षम होंगे। प्रो.गुसाईं ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से छात्रों में अनुशासन,टीम भावना,नेतृत्व क्षमता और मानसिक दृढ़ता का विकास होता है। विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में चौरास परिसर को अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेलों को केवल मनोरंजन या शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं,बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त उपकरण मानता है। इस दिशा में और भी नई खेल परियोजनाएं जल्द शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर प्रो.जगत प्रकाश मेहता,प्रभारी खेल निदेशक मोहित सिंह बिष्ट,सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा वंदना डोभाल,खेल सचिव बिड़ला परिसर सुदीप कुमार,छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। खेल निदेशक मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार खेल ढांचे को मजबूत कर रहा है। आने वाले समय में एथलेटिक ट्रैक,मल्टीपरपज हॉल और योग केंद्र की भी योजना है। कार्यक्रम का संचालन वंदना डोभाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुदीप कुमार ने प्रस्तुत किया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में खेलों की यह नई पहल निश्चित ही युवाओं में ऊर्जा,अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करेगी।

Check Also
Close