Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

जनसेवा को नयी गति जिलाधिकारी के निर्देशन पर विकास खण्ड स्तर पर आधार शिविरों का होगा आयोजन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में जनपद पौड़ी में आगामी दिनों में विकास खण्ड स्तर पर बहु-उद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना,लाभार्थियों की शिकायतों का समाधान करना और आधार सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में आधार कैम्प भी लगाए जाएंगे,जिनमें आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं जैसे आधार पंजीकरण,अपडेट और सुधार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। विकास खण्ड स्तर पर आधार शिविरों का कार्यक्रम इन शिविरों में आधार ऑपरेटरों की ड्यूटी भी निर्धारित की गयी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को आधार सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन नहीं,बल्कि शासन की योजनाओं को लोगों तक सीधे पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जब आधार सेवाएं अब प्रत्येक नागरिक के अधिकार और सुविधा दोनों का माध्यम बन चुकी हैं,हमारा प्रयास है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। शिविरों का आयोजन विकास खण्ड स्तर पर किया जाएगा। जिसमें 29 अक्टूबर 2025 को विकास खण्ड मुख्यालय द्वारीखाल,31 अक्टूबर को ग्राम पंचायत जुलेड़ी विकासखण्ड यमकेश्वर,4 नवम्बर को विकासखण्ड नैनीडांडा के अंतर्गत तहसील परिसर धुमाकोट,7 नवम्बर को पंचायत भवन कोलागाड़ विकास खण्ड पोखड़ा,10 नवम्बर को विकास खण्ड मुख्यालय एकेश्वर में किया जाएगा। इसके अलावा 13 नवम्बर को विकास खण्ड मुख्यालय पाबों,18 नवम्बर को तहसील परिसर चाकीसैंण विकास खण्ड थलीसैंण,20 नवम्बर को विकास खण्ड मुख्यालय खिर्सू,25 नवम्बर को विकास खण्ड मुख्यालय जयहरीखाल,26 नवम्बर को विकास खण्ड दुगड्डा,28 नवंबर को राजकीय इण्टर कॉलेज ल्वाली विकास खण्ड पौड़ी,2 दिसम्बर को तहसील परिसर बीरोंखाल,5 दिसम्बर विकास खण्ड मुख्यालय कोट,8 दिसम्बर को विकास खण्ड मुख्यालय कल्जीखाल और 16 दिसम्बर को तहसील परिसर रिखणीखाल में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Check Also
Close