Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

बीजीआर परिसर पौड़ी में युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा हेतु किया गया प्रेरित व मार्गदर्शन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में प्रेरित करने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज 29 अक्टूबर 2025 को रसायन विज्ञान विभाग बीजीआर परिसर पौड़ी के तत्वावधान में तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग पौड़ी जिले के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गणित हॉल पौड़ी परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिनिधियों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ हुआ। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एम.सी.पुरोहित ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकारी सेवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं का मार्गदर्शन और सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला की मुख्य वक्ता दीक्षिता जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरणा निःशुल्क कोचिंग सेंटर की संरचना,कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कोचिंग सेंटर शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है,जो प्रतिभाशाली और परिश्रमी छात्रों को नि:शुल्क मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर प्रदान करता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लगन,अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से कहा कि सफलता उसी की होती है,जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित और निरंतर प्रयासरत रहता है। उनके प्रेरक शब्दों से उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास की नई ऊर्जा संचारित हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राहुल नेगी अधिकारी भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग पौड़ी गढ़वाल ने बताया कि विभागीय सहयोग से ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं डी.एस.पी.इंटेलिजेंस एस.एस.चौहान ने प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दृढ़ निश्चय और अनुशासित अध्ययन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अवसर है। कार्यशाला का संचालन डॉ.गौतम कुमार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया,जबकि पूर्व परिसर निदेशक प्रो.प्रभाकर बडोनी ने कार्यशाला की विषयवस्तु पर परिचयात्मक भाषण देते हुए छात्रों को सही रणनीति और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यशाला में डॉ.सी.बी.कोटनाला,डॉ.सरिता गौंड सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ,जिसमें आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना था,ताकि वे सरकारी सेवाओं में अपना भविष्य संवार सकें। प्रेरणा निःशुल्क कोचिंग सेंटर के माध्यम से यह पहल युवाओं को सफलता की ओर अग्रसर करने का एक सशक्त कदम माना जा रहा है। प्रो.एम.सी.पुरोहित ने कहा हमारा प्रयास है कि हर छात्र को समान अवसर मिले। यह कार्यशाला उसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

Check Also
Close