Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

चोरी की 2मोटर साइकिलो सहित 1चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तारखबर पड़तालसितारगंज अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली सितारगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को ग्राम गोठा निवासी जोगेन्द्र कुमार की मोटरसाइकिल(यू.के.06-यू-1281) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज से चोरी हो गई थी। मामले में वादी की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से सुराग जुटाए। इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने खटीमा हाईवे के पास से आरोपी गौतम सिंह कुँवर (23 वर्ष) पुत्र स्व. सुरेश सिंह कुँवर, निवासी ग्राम कल्याणपुर सिसौना, कोतवाली सितारगंज को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नानकमत्ता क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल (यू.के.06-ए एल-4107) भी झाड़ियों से बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) एवं 35/106 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।इस सफलता के पीछे उपनिरीक्षक राकेश रौकली, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश, गिरी आनन्द और तरूण चौधरी की मेहनत रही। कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता और उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Check Also
Close