Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

गंगा उत्सव को भव्य रूप में मनाये जाने को लेकर सीडीओ ने दिए निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गंगा स्वच्छता,संरक्षण,जन-जागरुकता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कूड़ा वाहनों में नियमित रूप से जीपीएस सिस्टम स्थापित करके सक्रिय रखा जाय,ताकि कचरा संग्रहण कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहे बाजारों और कस्बों में सफाई कर्मियों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाय,जिससे इन क्षेत्रों में भी नगरों की भांति स्वच्छता व्यवस्था बनाये रखी जा सके। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि विकास खण्ड स्तर पर कॉम्पेक्टरों के संचालन हेतु पर्याप्त मानव संसाधन,तकनीकी सहायता एवं उपकरणों की उपलब्धता दुरुस्थ रखी जाय,जिससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर बाधा न आए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण से जुड़े़ प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाय,ताकि गंगा की अविरलता और निर्मलता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि 4 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा उत्सव को जनभागीदारी के साथ भव्य,सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से सार्थक रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के घाटों और किनारों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिससे स्थानीय नागरिकों में गंगा नदी के प्रति श्रद्धा और संरक्षण भावना को बल मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि गंगा के महत्व,उसकी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद,निबंध लेखन,पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाय,ताकि नयी पीढ़ी में गंगा के प्रति जागरुकता और उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न हो। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिवमोहन शुक्ला,एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट,पीएम स्वजल दीपक रावत,एडीपीआरओ प्रदीप सुन्दरियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close