Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

शहीद लैस नायक श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग को बरसों से डामरीकरण का इंतजार।

ग्रामीणों ने सड़क में डामरी करण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

ग्रामीणों ने कहा शहीद के नाम का किया जा रहा है अपमान। बरसों से सड़क पड़ी है बदहाल कोई नहीं ले रहा है सुध ।
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के चोमेल के चामी गांव के कारगिल युद्ध के अमर शहीद लैसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम से बनी चामी खेती लीदू सड़क बरसों से बदहाल हालत में है।पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। चामी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया सड़क की बदहाली को लेकर गांव वासियों मे लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ काफी आक्रोश है। पूर्व प्रधान महर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 31 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भरने व उनके सुधारीकरण के निर्देश दिए गए थे। पर शहीद के नाम से बनी इस सड़क का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आज बदहाल सडक पर भडके ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में गांव वासियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ बदहाल सड़क में खड़े होकर प्रदर्शन किया तथा शासन प्रशासन से जल्द शहीद के नाम से बनी सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की। पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर व ग्रामीणों ने बताया आज से 10 से 12 साल पूर्व इस सड़क का निर्माण कार्य किया गया था तथा क्षेत्र के शहीद को सम्मान देने के लिए सड़क का नाम लैस नायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर रखा गया और उनके नाम का बोर्ड भी सड़क लगाया गया। उन्होंने बताया तब से इस सड़क की सुध नहीं ली गई पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।इस बदहाल मार्ग में यात्रा करने में ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व प्रधान ने कहा कई बार लोक निर्माण विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से शहीद के नाम का मान रखते हुए इस सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण की मांग की गई पर कोई संज्ञान आज तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा सिर्फ शहीद के नाम का बोर्ड लगाने से शहीद का सम्मान नहीं होता है। पूर्व प्रधान व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है ।कहा अगर उनकी मांग अब नहीं मानी गई तो क्षेत्र के सभी ग्रामीण डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में अमर सिंह ,रमेश राम, कल्याण राम ,पुष्पा देवी, रविन्द्र राम ,रितिक महर ,बबीता देवी ,पुष्कर सिंह ,गीता देवी ,मधी देवी आदि मौजूद रहे।

Check Also
Close