Tuesday 24/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्ड

बारहवां दीक्षांत समारोह दिसंबर में गढ़वाल विश्वविद्यालय ने जारी की अधिसूचना,ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में होगा आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का बारहवां दीक्षांत समारोह इस वर्ष दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के संकेत दिए हैं। यह समारोह हाइब्रिड मोड-यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में संपन्न होगा,जिससे देश-विदेश में रह रहे विद्यार्थी भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.राकेश कुमार ढोड़ी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि दीक्षांत समारोह हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आगामी 3 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hnbgu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपए प्रति विद्यार्थी निर्धारित किया गया है। प्रो.ढोड़ी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में केवल वे छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिन्होंने विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों श्रीनगर,टिहरी और बडकोट से शैक्षणिक सत्र 2023-24 तथा 2024-25 में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन्हें उपाधि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार पीएचडी उपाधि उन शोधार्थियों को दी जाएगी जिन्होंने 1 नवम्बर 2023 को या उसके बाद अपनी डिग्री प्राप्त की हो तथा जिनकी मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) 15 नवम्बर 2025 या उससे पहले आयोजित की गई हो। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी डिग्री और मेडल ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। समारोह के सफल आयोजन हेतु कुलपति अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है,जो पंजीकरण, मंच संचालन,प्रोटोकॉल व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत से लेकर समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग तक की जिम्मेदारी निभाएंगी। दीक्षांत समारोह गढ़वाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गौरव यात्रा का प्रतीक माना जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि स्नातक,स्नातकोत्तर और शोध उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षण को गरिमामय वातावरण में अनुभव कर सकें।

Check Also
Close