Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

घायल गाय को मिला जीवन का सहारा-पशु चिकित्सा विभाग ने देवप्रयाग गौशाला भेजने के दिए निर्देश

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टिहरी नरेंद्रनगर ने घायल गाय के उपचार एवं संरक्षण हेतु तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार नरेंद्रनगर क्षेत्र में पाई गई गंभीर रूप से घायल गाय को उचित देखभाल और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए देवप्रयाग स्थित अरुण्यक गौशाला में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डी.के.शर्मा द्वारा थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी,नरेंद्रनगर-मुनिकीरेती-देवप्रयाग को भेजे गए आधिकारिक पत्र (संख्या 2043/उक्त दिनांक 26.10.2025) में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घायल गाय को नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के राजकीय वाहन (Applied For Vehicle) से देवप्रयाग स्थित अरुण्यक गौशाला पहुंचाया जाए,ताकि उसे समुचित उपचार और संरक्षण मिल सके। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवहन के दौरान मार्ग में किसी प्रकार की रुकावट न हो,इसके लिए पुलिस विभाग को समुचित सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि गाय को स्थानांतरण के दौरान पूर्ण सावधानी और सुरक्षा के साथ ले जाया जाए,ताकि पशु को कोई अतिरिक्त कष्ट न पहुंचे। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी,पशु चिकित्सालय देवप्रयाग प्रबंधक अरुण्यक गौशाला बागी देवप्रयाग,पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर और उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर को भी पत्र की प्रति सूचना और आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.डी.के.शर्मा ने कहा कि पशु संरक्षण और संवेदना हमारे विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। घायल एवं निराश्रित पशुओं को सुरक्षित आश्रय दिलाना न केवल सेवा भावना का कार्य है,बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस निर्देश के बाद क्षेत्र में पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने पशु चिकित्सा विभाग की तत्परता की सराहना की है। लोगों ने कहा कि ऐसे कदम न केवल संवेदनशील प्रशासन की झलक देते हैं,बल्कि गौ-संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण भी हैं।

Check Also
Close