Friday 12/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विकास खंडों में आयोजित किए जा रहे हैं आधार शिविर

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में मंगलवार को धुमाकोट तहसील मुख्यालय में आधार तथा बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विकासखंडों में आधार शिविर लगाए जाने हेतु रोस्टर जारी किया गया था। इसी क्रम में विकासखंड नैनीडांडा के तहसील परिसर धुमाकोट में आधार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए। साथ ही अनेक लोगों ने आधार से संबंधित तकनीकी जानकारी और सुधार प्रक्रिया के बारे में परामर्श प्राप्त किया। आधार टीम ने लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी और पंजीकरण एवं संशोधन कार्य मौके पर ही संपन्न किए। उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी इसी प्रकार के आधार शिविरों के आयोजन से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। आधार शिविर के साथ-साथ उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का भी आयोजन हुआ,जिसमें 43 शिकायतें दर्ज की गयीं। उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता और पारदर्शिता से किया जाय ताकि जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है और ऐसे शिविर न केवल जनसंपर्क का सशक्त माध्यम हैं,बल्कि नागरिकों को सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी प्रयास भी हैं। तहसील दिवस में विभागीय स्टॉल के माध्यम से स्थानीय लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नैनीडांडा प्रकीर्ण नेगी,खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे,तहसीलदार मोहित सिंह देउपा,नाजर पुष्कर सिंह,आर.के.अब्दुल हामिद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close