Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजयी यात्रा केअभिनंदन को टीएमयू ने बिछाए पलक पांवडे

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संपूर्ण परिसर का मंजर- अदभुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय, दो घंटे तक हेलीकॉप्टर से हुई गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा

ख़ास बातें
हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गी, सोने का रथ आकर्षण का केंद्र
पुणे से केरल तक के वाद्य यंत्रों ने सभी का मन मोहा
मणिपुरी कलाकारों ने दी अम्ब्रेला ढोल नृत्य की प्रस्तुति
चार घंटे की रथ यात्रा में उल्लास सिर चढ़कर बोला
रंग-बिरंगे परिधानों और साफे में नज़र आए श्रद्धालु

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का कैंपस दिव्य, भव्य और आध्यात्मिकता की अनुभूति से लबरेज नज़र आया। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक- करीब नौ घंटे सम्पूर्ण परिसर मशहूर वाद्य यंत्रों की भक्तिमय धुनों, रंग-बिरंगे परिधानों में हाथियों, घोड़ों, ऊंटों, स्वर्ण रथ, बग्गियों की मौजूदगी ने चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजय यात्रा में चार चांद लगा दिए। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है, इन अद्भुत एवम् आलौकिक दृश्यों को बरसों तक याद रखा जाएगा। बागड़पुर फ्लाईओवर के नीचे दिग्विजय यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्री आन्जनेय कुमार सिंह ने 12ः15 बजे हरी झंड़ी दिखाकर कैंपस के लिए रवाना किया। टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन चक्रवर्ती सम्राट भरत और श्रीमती ऋचा जैन सुभद्रा चक्रवर्ती की भूमिका में रथ पर सवार थे, जबकि दिग्विजय यात्रा अंतिम छोर पर अजमेर से आए ज्ञान-विज्ञान संयम उत्सव विशाल रथ पर कुलाधिपति एवम् महायज्ञ नायक श्री सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी श्रीमती वीना जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन, श्रीमती जहान्वी जैन विराजमान थे। चक्रवर्ती सम्राट भरत के रथ के आगे-आगे परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य प्रज्ञाश्रमण उपाध्याय श्री 108 प्रज्ञानंद जी महामुनिराज, मुनि श्री 108 सभ्यानंद जी मुनिराज ससंघ एवम् गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मल सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य क्षुल्लकरत्न गिरनार पीठाधीश श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज संसंघ तीन दर्जन से अधिक श्रावकों के घेरे में चल रहे थे।

करीब एक बजे चक्रवर्ती सम्राट भरत के रथ को हजारों श्रद्धालुओं ने जयकारों और मंगल ध्वनि के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश करवाया। रथ पर सवार टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन ने चक्रवर्ती सम्राट भरत और श्रीमती ऋचा जैन ने सुभद्रा चक्रवर्ती के रूप में सेकेंड सिक्योरिटी चेकपोस्ट पर स्टाफ रूपी प्रजा को फलों की टोकरी का वितरण किया। श्री ऋषि जैन सौधर्म इन्द्र, श्रीमती निधि जैन- शचि इंद्राणी, वीसी प्रो. वीके जैन-महामंडलेश्वर, श्री मनोज जैन- बाहुबली, प्रो. विपिन जैन-कुबेर की भूमिका में दिग्विजय यात्रा में शामिल रहे। इस विशाल यात्रा के दौरान चौतरफा जैन पताका, मंगल कलश, आचार्य विद्यासागर जी महाराज, गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी सरीखे जैन संतों के कटआउट्स की भव्यता देखते ही बनती थी। रिद्धि-सिद्धि भवन होते हुए भव्य दिग्विजय यात्रा ने पूरे टीएमयू कैंपस का भ्रमण किया। यूनिवर्सिटी के कण-कण को धर्म की ऊर्जा से संचित कर दिया। अंत में वापस रिद्धि-सिद्धि भवन में अभिषेक और शांतिधारा के संग दिग्विजय यात्रा का समापन हो गया।

दिग्विजय यात्रा में पुणे का वाद्य यंत्र- झांज पथक, केरल के ढोल- चेंडा मेलम, रहली पटना सागर से ऐरावत हाथी, दिल्ली का नासिक ढोल, खुरई से रमतुला दलदल घोड़ी, दिल्ली से शहनाई, ऊंट, बग्गी, मंगल कलश, जबलपुर का प्रसिद्ध श्याम बैंड, अम्ब्रेला नृत्य आदि की झांकियां और हजारों श्रद्धालुओं का संगम अद्भुत एवम् अप्रतिम नज़र आए। अम्ब्रेला ढोल नृत्य मणिपुरी कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया गया। पूरे कैंपस में मगध, काशी, गांधार, पांचाल आदि छह स्टॉल्स भी सजाए गए, जिनमें श्रावक-श्राविकाओं ने इन राज्यों की ओर से चक्रवर्ती सम्राट के सम्मान में कल्चरल इवेंट प्रस्तुत की गईं। उल्लेखनीय है, इन राज्यों के राजाओं ने चक्रवर्ती सम्राट भरत की आधीनता स्वीकार की थी। इस यात्रा का सबसे रोमांचक और अविस्मरणीय क्षण हेलीकॉप्टर के जरिए दो घंटे तक पुष्प वर्षा रहा। दिग्विजय यात्रा में मुरादाबाद जैन समाज के श्री अनिल जैन, रामगंगा विहार जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती नीलम जैन, उद्यमी श्री आकाश जैन, श्री अनिल अग्रवाल के संग-संग 100 किमी के दायरे से जैन समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, डॉ. कल्पना जैन, प्रो. रवि जैन, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. हर्षित जैन, डॉ. विनोद जैन, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. प्रवीन जैन, डॉ. अर्चना जैन आदि भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने दिग्विजय यात्रा के पश्चात कुलाधिपति आवास- संवृद्धि पर वात्सल्य भोज किया । उल्लेखनीय है, श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामंडल विधान जैन संतों के सानिध्य में रिद्धि-सिद्धि भवन में 30 अक्टूबर से विधि-विधान से चल रहा है, जिसका समापन विश्व शांति महायज्ञ के संग 07 नवम्बर को होगा।

Check Also
Close