Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

युवा अर्जुन ने खोला संगीत विद्यालय

बागेश्वर जनपद के युवा संगीतकार अर्जुन गढिया ने मण्डलसेरा बागेश्वर में कम खर्च पर एक संगीत विद्यालय शुरू करने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य है, पहाड़ के उन युवाओं को मंच देना, जिनके भीतर प्रतिभा है, लेकिन अवसर नहीं। टी-सीरीज़ कंपनी में बेहतरीन काम करने के बाद अर्जुन गढिया अब अपने गांव लौटे हैं। और यहीं से उन्होंने नई पहल की है। संगीत सिखाने और पहाड़ी संस्कृति को संवारने की।मीडिया से संवाद में अर्जुन गढिया कहते हैं, मेरा सपना है कि पहाड़ के बच्चे अपने गीत, अपनी भाषा और अपने सुरों से दुनिया तक पहुंचे।संगीत विद्यालय के उद्घाटन समारोह में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बागेश्वर के जिलाध्यक्ष किशन सिंह मलड़ा ने शिरकत की। उन्होंने अर्जुन गढिया के इस प्रयास को युवा शक्ति और पहाड़ी संस्कृति के संगम की मिसाल बताया। संगीत विद्यालय के पहले दिन अर्जुन गढिया ने अपने प्रिय गीत ‘बेडों पाको बारोबासा’ में हो रही अशुद्धियों को सुधार कर उसे सही स्वरूप में प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शकों ने इस पहल का तालियों से स्वागत किया।

Check Also
Close