Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर में गूंजा संदेश-शिक्षा और कानून दोनों से ही बनता है सशक्त भारत


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से सोमवार को भगत राम न्यू मॉडर्न स्कूल में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में विधिक अधिकारों की समझ,न्याय तक पहुंच और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। शिविर का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन नाजिश कलीम ने किया। शिविर की शुरुआत NALSA थीम एक मुट्ठी आसमान से प्रेरित लोकपाल शॉर्ट वीडियो,एंटी-ड्रग फिल्म डाउन अभियान के तहत तुम गिरना मत तथा ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग-फ्री इंडिया,शॉर्ट वीडियो के प्रदर्शन से की गई,जिनके माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव,नशामुक्त समाज के महत्व और विधिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सचिव नाजिश कलीम ने विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक और विधिक अधिकारों के साथ-साथ बाल विवाह निषेध,नशा उन्मूलन,साइबर अपराधों से बचाव,बाल संरक्षण,शिक्षा का अधिकार और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा शिक्षा का असली अर्थ तभी पूरा होता है जब विद्यार्थी अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों। एक जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की नींव रख सकता है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और कानूनी जानकारी को व्यवहार में लाकर जिम्मेदार नागरिक बनें। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विद्यालय में भाषण,चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की थीम-सबके लिए न्याय तक पहुंच के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर एडिशनल एसपी अनूप काला,जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार,स्कूल प्रबंधक डी.पी.ममगांई,असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी सहित प्राविधिक स्वयंसेवक एवं अधिकार मित्र बबीता,सोनम,मनोज पाल और अमन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा और कानून का संगम ही सामाजिक न्याय और समानता की वास्तविक राह दिखा सकता है।

Check Also
Close