Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

नुक्कड़ नाटक के जरिए बैकुंठ चतुर्दशी मेले में गूंजा जन-जागरूकता का संदेश-महिला सुरक्षा,साइबर ठगी और नशामुक्त समाज की ओर बढ़ता कदम

गढ़वाल। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले के रंगारंग आयोजनों के बीच सोमवार को पुलिस विभाग ने जन-जागरूकता का एक सशक्त संदेश दिया। महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल टीम पौड़ी की संयुक्त पहल पर आवास विकास मैदान में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम ने लोगों को सुरक्षा,सतर्कता और सजगता के कई आयामों से परिचित कराया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में किया गया। उन्होंने जनपद के सभी थाना,कोतवाली और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा,महिला सशक्तिकरण,साइबर जागरूकता,नशा उन्मूलन और यातायात अनुशासन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सेल पौड़ी की टीम ने एक श्रृंखलाबद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को ठगी,साइबर अपराध,महिला उत्पीड़न,सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं महिला मंगल दलों की सक्रिय भागीदारी ने प्रस्तुति को और जीवंत बना दिया। कलाकारों ने मंच पर ऐसी स्थितियों का सजीव चित्रण किया जो आम नागरिकों को रोजमर्रा की जिंदगी में सामना करना पड़ता है-ऑनलाइन ठगी,डिजिटल अरेस्ट कॉल,साइबर ब्लैकमेलिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसी घटनाओं पर सटीक संवादों के माध्यम से चेताया गया। नाटक के अंत में पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। उपस्थित नागरिकों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों-1090 (महिला हेल्पलाइन),112 (आपातकालीन सहायता) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई तथा हर नागरिक से अनुरोध किया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा के प्रति सजग रहना आवश्यक है। महिलाओं,बच्चों और युवाओं की सुरक्षा तभी संभव है जब समाज खुद जागरूक होकर अपराध के विरुद्ध खड़ा हो। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मिली इस प्रेरणा ने न केवल दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया,बल्कि सुरक्षित समाज की दिशा में पुलिस-जन सहयोग के महत्व को भी रेखांकित किया।

Check Also
Close