Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
उत्तराखण्ड

अपने वाहन चालक की शादी में खुद दुल्हे की कार चलाकर महापौर ने दिखाई सादगी और अपनापन

रूद्रपुर। शहर के प्रथम नागरिक और महापौर विकास शर्मा ने आज अपने व्यवहार से यह साबित कर दिया कि सच्चा नेतृत्व केवल पद और अधिकारों में नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ जुड़ने और उनके जीवन के सुख-दुःख में सहभागी बनने में है।

महापौर ने अपने वाहन चालक विकास उर्फ सोनू की शादी में उपस्थित होकर न केवल उन्हें आशीर्वाद दिया, बल्कि बारात में दुल्हे की कार खुद चला कर समारोह स्थल तक पहुँचकर अपनापन और सादगी का अनोखा उदाहरण पेश किया।

दरअसल विकास की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को गंगापुर रोड स्थित नीलकंठ धाम में आयोजित किया गया था। शादी की रस्मों की शुरुआत दक्ष चौक से बारात चढ़ने के साथ हुई। बारात का माहौल पहले ही उत्साह और उमंग से सराबोर था, लेकिन जब महापौर विकास शर्मा खुद शामिल होकर कार चला कर बारात को आगे ले गए, तो वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।

महापौर ने न केवल गाड़ी चलाकर दुल्हे को विवाह स्थल तक पहुंचाया, बल्कि बारातियों के साथ मिलकर जमकर नृत्य भी किया। उनके सहज, मिलनसार और सादगी भरे व्यवहार ने यह स्पष्ट किया कि पद और शक्ति से बढ़कर मानवता और अपनापन ही असली नेतृत्व की पहचान है।

विकास के परिवार और बारातियों ने महापौर के इस सादगीपूर्ण अंदाज की सराहना की और इसे जीवनभर याद रखने लायक पल बताया। बहरहाल महापौर विकास शर्मा ने अपने व्यवहार और सादगी के जरिए एक बार फिर यह संदेश दिया कि सच्चा नेतृत्व केवल पद और अधिकारों में नहीं, बल्कि अपने लोगों के साथ जुड़ने और उनके जीवन में खुशियों के पल साझा करने में निहित है।
कार्यक्रम में महापौर परिवार सहित रहे साथ मे मित्रगण और नीलकंठ धाम की पूरी टीम उपस्थिति रही!

Check Also
Close