Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !
उत्तराखण्ड

भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

  • सोशल मीडिया और आईटी के माध्यम से प्रचार को दी जायेगी धार
    रूद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति और प्रचार-प्रसार की दिशा पर विस्तृत मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने की, जबकि बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखबार, सोशल मीडिया संयोजक गंधार अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रचार अभियान में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रचार प्रसार और डिजिटल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी ने कहा कि सोशल मीडिया अब जनता तक संदेश पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन गया है। हमें इसे पूरी तरह से रणनीतिक रूप से उपयोग करना होगा ताकि पार्टी के सभी विकास और कल्याणकारी योजनाओं का संदेश सीधे लोगों तक पहुंचे।

प्रदेश आईटी संयोजक प्रवीण लेखबार ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल टूल्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण देने की बात कही और कहा कि आज की युवा पीढ़ी अधिकतर समय ऑनलाइन रहती है। यदि हम सही समय पर सही संदेश साझा करें तो मिशन 2027 में हमें निश्चित सफलता मिलेगी।

सोशल मीडिया संयोजक गंधार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा हमें स्थानीय मुद्दों और जनहित के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर दिखाना होगा। इससे जनता में विश्वास बढ़ेगा और पार्टी की साख और मजबूत होगी।

जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा से ही जनसेवा और विकास कार्यों के माध्यम से जनता के बीच मजबूत रहा है। मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए हमें प्रत्येक वार्ड, मंडल और गांव स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाना होगा। इसके लिए हम सभी डिजिटल और पारंपरिक माध्यमों का भरपूर उपयोग करेंगे।

बैठक में तय किया गया कि आगामी महीनों में सोशल मीडिया और प्रचार अभियान को तेज किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक मंडल और वार्ड के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जनता से संवाद और योजनाओं की जानकारी के लिए ऑनलाइन कैम्पेन के साथ-साथ ऑफलाइन कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और मिशन 2027 के लक्ष्यों को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक जिला आईटी मानस जयसवाल, कार्यक्रम संयोजक जिला सोशल मीडिया अक्षय गहलोत,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर और पूर्व आईटी संयोजक मोहन तिवारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल आईटी संयोजक और मंडल मीडिया प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए।

Check Also
Close