Thursday 25/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अग्निवीर दीपक सिंह पंचतत्व में विलीन, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि • मातमी धुन के बीच सैन्य जवानों ने झुकाए शस्त्र, गांव की आंखें नम। जिले के लधियाघाटी का वीर बेटा अग्निवीर दीपक सिंह आज सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गया शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ कैंप में गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई थी। राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा उनका पार्थिव शरीर जब आज सुबह पैतृक गांव खरही पहुंचा तो पूरा गांव रो पड़ा। मां ने लाल को बाहों में भर लिया, पिता का हृदय फट सा गया और हर आंख नम हो उठी। मातमी वातावरण में गांव का माहौल शोकाकुल हो गया। दीपक ने कठिन परिस्थितियों में स्वयं को फौज के योग्य तैयार किया था। गांव में न मैदान था, न ट्रेनिंग की व्यवस्था, लेकिन फौजी बनने का जुनून इतना प्रबल था कि वह हर कठिनाई को पार करता चला गया। दोस्तों से वह हमेशा कहा करता था— “दुश्मन के दांत खट्टे कर दूंगा।”
दस दिन पहले ही वह छुट्टी बिताकर अपनी मां से यह कहकर गया था— “ईजा मी जल्दी घर उनू।”
लेकिन आज वह घर तो आया, पर आंखें बंद, शरीर शांत और तिरंगे में लिपटा हुआ।
पैतृक गांव से निकली अंतिम यात्रा के साथ नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में दीपक की चिता सजाई गई। 6 राजपूताना राइफल्स के जेसीओ और जवानों ने मातमी धुन बजाकर तथा शस्त्र झुकाकर अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। चंपावत इन्फेंट्री बिरगेड के सूबेदार दीपक सिंह, विक्रम सिंह के नेतृत्व में आए जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दीपक को सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण गमगीन हो उठा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी की ओर से एसडीएम अनुराग आर्या, तथा पुलिस विभाग की ओर से सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी।
के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घोर अभावों में जीवन बिताने वाला यह परिवार, बेटे दीपक में भविष्य की रोशनी देखता था, लेकिन नियति ने वह दीपक बुझा दिया। गांव का हर व्यक्ति यही कहता दिखा— “मृत्यु सत्य है, लेकिन देश के लिए प्राण न्योछावर करना सौभाग्य केवल भाग्यशाली वीरों को ही मिलता है।”

Check Also
Close